डिफेंस स्टेट में चलेगा नगर निगम का बुलडोजर

Press Release उत्तर प्रदेश

अतिक्रमणकारियों को तीन दिन की मोहलत, घरों और नालों के आगे बने चबूतरों पर लगे लाल निशान

आगरा। नगर निगम प्रशासन ने डिफेंस स्टेट फेस टू, मधु नगर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद गुरुवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने इलाके में सर्वे अभियान चलाकर नालों और घरों के आगे बने चबूतरों पर लाल निशान लगाए। निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों को तीन दिन का समय दिया गया है कि वे स्वयं अवैध निर्माण हटा लें, अन्यथा निगम द्वारा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम टीम के साथ मौके पर पहुंचे अवर अभियंता कृष्ण गोपाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर निर्माण नहीं हटाया गया तो निगम प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि नालों और सड़कों के ऊपर किए गए अवैध निर्माणों के कारण जलभराव और यातायात की समस्या बढ़ रही है, इसलिए इन्हें हर हाल में हटाया जाएगा। प्रवर्तन दल ने इलाके में पैदल गश्त कर नाप-जोख की और अतिक्रमण की तस्वीरें भी लीं। अधिकारियों के अनुसार, तीन दिन बाद अभियान चलाकर चिह्नित सभी निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *