आर ओ बी निर्माण से पूर्व नगर निगम उठायेगा जरूरी कदम

Press Release उत्तर प्रदेश

 रेलवे अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण, नगर निगम द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की बनाई रूपरेखा

आगरा। रेलवे द्वारा प्रस्तावित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण को लेकर बुधवार को रेलवे अधिकारियों ने सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में नगर निगम के वरिष्ठ अभियंताओं ने भी हिस्सा लिया और निर्माण अवधि के दौरान नगर निगम द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों ने आरओबी निर्माण की प्रस्तावित रूपरेखा, क्षेत्रों की भौतिक स्थिति और यातायात डायवर्जन की संभावनाओं पर चर्चा की। नगर निगम अधिकारियों को बताया गया कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले किन सेवाओं को शिफ्ट करना होगा और कौन सी वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जानी आवश्यक हैं।

—- नगर निगम को करनी होंगी ये व्यवस्थाएं —-

निर्माण क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए अभी से आवश्यक कदम उठाने होंगे, पेयजल एवं सीवर लाइनों के स्थानांतरण के लिए अग्रिम कार्ययोजना तैयार करनी होगी, निर्माण अवधि में सड़क साफ-सफाई एवं यातायात प्रबंधन में निगम की जिम्मेदारी तय करनी होगी। इसके अलावा सार्वजनिक उपयोगिता की सेवाओं को सुरक्षित रखते हुए निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करना होगा।
नगर निगम की ओर से संयुक्त निरीक्षण में भाग ले रहे सहायक अभियंता जीवेक ने कहा कि रेलवे की जरूरतों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि आरओबी का निर्माण सुगमता से और समयबद्ध रूप से पूरा हो सके। निरीक्षण के दौरान सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी सहमति बनी। आरओबी निर्माण से क्षेत्र को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और आवागमन में बड़ा सुधार होगा, इसलिए निगम सभी आवश्यक कदमों को प्राथमिकता के आधार पर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *