नगर निगम दीपावली पर शहर में बेचेगा आर्गेनिक धूपबत्ती

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नगरा आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम नारी सशक्तिकरण की दिशा में नित नई पहल कर रहा है। इसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए नगर निगम ने दीपावली के अवसर पर महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही आग्रेनिक धूप और अगरबत्ती की बिक्री करने का निर्णय लिया है। इनके निर्माण में मंदिरों औेर दुर्गा पूजा पंडालों में अर्पित किये जाने वाले फूलों का उपयोग किया जा रहा है। शहर के चारों जोन में स्टॉल लगा कर नगर निगम महिलाओं के माध्यम से इनकी बिक्री कराएगा।
प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे नारी सशक्तिकरण मिशन की दिशा में एक औेर कदम बढ़ाते हुए नगर निगम इस पर काम प्रारंभ करा दिया है। दुर्गा पंडालों में नगर निगम द्वारा रखवाए गये अर्पण कलश से एकत्रित कर इन फूलों को नगर निगम परिसर स्थित 5 आर सेंटर पर लाया जा रहा है। यहां पर नौ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इन फूलों को प्रोंसेस कर इनसे धूप और अगरबत्ती तैेयार कर रही हैं।

—-चारों जोन में 25 पंडाल चिंहित कर लाए जा रहे फूल—

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि हर एसएफआई ने नगर में एक स्वच्छ पंडाल चिंहित किया है। यहां पर चढ़ने वाले फूलों को वहां नगर निगम द्वारा रखवाए गये अपर्ण कलष में एकत्रित कर तीन गाड़ियों जरिये नगर निगम के 5 आर सेंटर पर पहुंचाया जा रहा है।

—-नारी शक्ति को मिल रहा रोजगार—
नगर आयुक्त की इस पहल से जहां इस कार्य में लगी स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाओं को रोजगार मिल रहा है वहीं व्यर्थ होने वाले फूलों का उपयोग पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इससे निगम को भी आय होगी।

वर्जन—
आर्गेनिक अगरबत्ती और धूप का उपयोग पर्यावरण के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इससे बेरोजगार महिलाओं को रोजगार मिल रहा है तो वहीं निगम की आय का स्त्रोत भी खुल रहा है। अगर सब कुछ ठीक चला तो इसका निर्माण व्यापक पैमाने पर कराया जाएगा।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त
नगर निगम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *