नगर निगम शहर में लगाएगा 2 लाख पौधे

Press Release उत्तर प्रदेश

—-बायोडायवर्सिटी को प्रोत्साहित करने के लिए लगाए जाएंगे 20 प्रतिशत फलदार वृक्ष
——नगर निगम में शहर के 60 स्थान पर वृक्षारोपण के लिए गड्ढे तैयार करने का काम शुरू कराया

आगरा। नगर निगम ने शहर में हरियाली बढ़ाने और जैव विविधता को संरक्षित करने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण अभियान की घोषणा की है। इस पहल के तहत, नगर निगम की सीमा क्षेत्र में 60 चयनित स्थलों जैसे पार्क, स्कूल, चौड़े फुटपाथ, सड़क किनारे, सरकारी संस्थान और औद्योगिक क्षेत्र में कुल 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस, से शुरू होकर मानसून के मौसम में निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया, “हमारा लक्ष्य न केवल हरियाली बढ़ाना है, बल्कि शहर की जैव विविधता को भी समृद्ध करना है। इसलिए, इस बार वृक्षारोपण में 20 प्रतिशत फलदार पौधे इतने ही पीपल, नीम, शीशम जैसे पारंपरिक वृक्ष अभियान में शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा, गुड़हल, कनेर, चंपा, गुलमोहर और कमल जैसे सजावटी पौधे भी पार्कों में लगाए जाएंगे।”

सह प्रभारी उद्यान एवं लेखाधिकारी विपिन यादव ने बताया कि नगर निगम की नर्सरी में वर्तमान में लगभग 30,000 पौधे तैयार हैं, और 50,000 पौधे वन विभाग से प्राप्त किए जाएंगे। शेष पौधे नगर निगम स्वयं तैयार करेगा या खरीदारी के माध्यम से प्राप्त करेगा।

वर्जन ——-

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा, “यह अभियान शहरवासियों के सहयोग से ही सफल हो सकता है। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे इस पहल में भाग लें और अपने आस-पास के क्षेत्रों में पौधारोपण करें।”
इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से नगर निगम न केवल शहर की हरियाली बढ़ाने का प्रयास कर रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *