गणतंत्र दिवस पर नगर निगम आयोजित करेगा एथनिक रन, निकलेंगी झांकियां

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। गणतंत्र दिवस पर नगर निगम आगरा भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के निर्देशन आयोजित होने वाले कार्यक्रम प्रातः सात बजे से आरंभ होंगे।
सुबह सात बजे एथनिक रन का आयोजन किया जाएगा। यह नगर निगम परिसर से प्रारंभ होकर भगवान टाकीज, आजाद पेट्रोल पंप,शहीद स्मारक पार्क और संजय टॉकीज होते हुए नगर निगम परिसर पहुंचकर सम्पन्न होगा। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष भागीदारी करेंगे। सुबह साढे़ आठ बजे नगर निगम परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान ध्वजारोहण , राष्ट्रगान के साथ विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक का आयोजन किया जाएगा। सवा नौ बजे स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करती हुई झांकियों को शहर के विभिन्न स्थानों से निकाला जाएगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। ये झांकियां नगर निगम परिसर से एमजी रोड होते हुए प्रतापपुरा चौराहा,फूल सैयद चौराहा,पुरानी मंडी, झलकारी बाई चौक, यमुना किनारा रोड, जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स चौराहा होते हुए भगवान टाकीज होते हुए नगर निगम आकर समाप्त होगी। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के अनुसार इन झांकियों में ट्रिपिल आर के तहत वेस्ट मेटेरियल से बनाये गये आकर्षक सामान, वेस्ट टू वंडर में बनाई आकृतियां, रोजमर्रा के काम में प्रयोग किये जाने वाले नगर निगम के वाहन,फूड बैंक, कोकोनट वाहन की झांकी, वेस्ट टू वंडर के तहत बनाया गांधी जी का चश्मा आदि समेत दो दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सभी झांकियां स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ आगरा महानगर को समर्पित होंगी। आयोजन को सफल बनाये जाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ज़िम्मेदारियां तय कर दी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *