कमला नगर में 1000 वर्गमीटर भूमि पर नगर निगम लगायेगा अपने स्वामित्व के बोर्ड

Press Release उत्तर प्रदेश

—— अवैध कब्जे करने की शिकायत पर सहायक नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
—— संपत्ति विभाग को दिए कार्रवाई के आदेश

आगरा। कमला नगर क्षेत्र में स्थित 1000 वर्गमीटर की खाली सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत मिलते ही नगर निगम अलर्ट मोड़ में आ गया । नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर गुरुवार दोपहर को सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खाली पड़ी भूमि पर नगर निगम की संपत्ति के बोर्ड लगाने के निर्देश संपत्ति विभाग को दिए।

निरीक्षण में पाया गया कि कमला नगर में यह भूखंड भू-अभिलेख गाटा संख्या 317/1/1 से 317/1/5 तक दर्ज है।
निरीक्षण स्थल पर पहुंच कर सहायक नगर आयुक्त ने तुरंत निगम अधिकारियों को स्वामित्व संबंधी बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। मौके पर निगम की ओर से एक बड़ा बोर्ड लगाया गया जिसमें साफ़-साफ़ लिखा है – “यह नगर निगम की संपत्ति है, अतिक्रमण वर्जित।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इस संबंध में कहा है कि नगर निगम की जमीन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने के तुरंत बाद ही अतिक्रमण निरोधक टीम को मौके पर भेजा गया था और यह कदम निगम संपत्ति की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि निगम खाली पड़ी भूमि का निरंतर सर्वेक्षण कराता रहेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *