आगरा। शहर में रेड और यलो स्पॉट की सफाई के लिए आज मंगलवार को नगर निगम विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान जहां भी लोग गंदगी करते पाये जाएंगे उनका मौके पर चालान काट कर जुर्माना वसूला जाएगा। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने यह जानकारी दी हेै।
उन्होंने बताया कि तमाम जन जागरुकता अभियान चलाये जाने के बावजूद कुछ लोग पान तंबाकू और मसाले की पीक मारकर और मूत्र विसर्जन कर नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। नगर निगम मंगलवार को एक बार फिर से अभियान चला कर ऐसे स्थानों की सफाई कराएगा। इसके लिए क्लीनिंग एंबुलेंस की सहायता लेगा। इस दौरान जहां पर भी कोई व्यक्ति गंदगी करता पाया गया तो उससे मौके पर ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। षहर के चारों जोन में नगर निगम ने रेड और यलो स्पॉट की सफाई कराने के लिए स्पॉट क्लीनिंग एम्बूलेंस को तैनात कर दिया है।
—क्या होते हैं रेड और यलो स्पॉट—-
रेडस्पॉट—इनमें वे स्थान आते हैं जहां पर लगातार अत्यधिक गंदगी और कचरा फेंकने की समस्या बनी रहती है। यहां पर अक्सर लोग पान मसाला आदि थूक कर गंदगी फैलाते हैं।
यलो स्पॉट—इनमें वे स्थान आते हैं जहां पर मध्यम स्तर की गंदगी या कचरा जमा होने की संभावना रहती है ऐसे स्थानों पर अक्सर लोग मूत्र विसर्जन कर गंदगी को बढ़ावा देते हैं।