कुर्बानी के अवशेष उठाने के लिए दिनभर दौड़ते रहे नगर निगम के वाहन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 17 जून। बकरीद के त्योहार पर सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की थीं। कुर्बानी के अवशेष उठाने के लिए नगर निगम के टैक्टर और लोडर के अलावा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्श्न करने वाले वाहनों के साथ कर्मचारी दिनभर दौड़ लगाते रहे। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर नगर निगम की तरफ से ईद के त्योहार पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकस व्यवस्था की गई थी ।
निगम के सभी ट्रैक्टर और लोडर के अलावा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए जाने वाली गाड़ियां भी सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों में जाकर खड़ी हो गई थी। ईद की नमाज खत्म होने के बाद शुरू हुआ कुर्बानी का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। कुर्बानी के बाद निकले अवशेष को उठाने के लिए निगम के वाहन मोहल्लों में चक्कर लगाकर उनका निस्तारण करते रहे।नगर आयुक्त के अनुसार शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाह के आसपास सुबह ही चूना डलवाने के साथ ही सड़क पर स्थित गड्ढे भरवा दिए गए थे। जहां पर रोड लाइट खराब होने की जानकारी दी गई थी उन्हें भी 24 घंटे पूर्व ही ठीक कर दिया गया था।
नमाज के दौरान आवारा जानवरों को रोकने के लिए मस्जिदों व ईदगाह के आसपास कर्मचारियों की टीमें तैनात की गई थी । स्वच्छता कारपोरेशन की चार चार गाडिंयां लगातार चारों जोन में में धूमती रहीं । जलकल विभाग की ओर से निर्वाध जलापूर्ति की व्यवस्था बनाए रखी गई। व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद,जलकल विभाग के अफसरों के अलावा स्वच्छता कारपोरेशन के हेड सुधीर रेडृडी और नगर निगम के सभी जेडएसओ नजर बनाए रहे।
—-नमाजियों के स्वागत के लिए बनाई रंगोली—
नगर निगम की ओर से जामा मस्जिद और ईदगाह के अलावा शहर की प्रमुख मस्जिदों के आसपास नमाजियों के स्वागत के लिए रंगोली सजाई गई थी। नमाजियों ने नगर निगम के इस कार्य की प्रशंसा की।

—–जीरो वेस्ट इवेंट का रखा गया ख्याल—-
बकरीद के त्योहार के दौरान जीरो वेस्ट इवेंट का भी पूरा ध्यान रखा गया। नगर निगम की ओर से जामा मस्जिद ईदगाह के अलावा शहर की प्रमुख अन्य मस्जिदों के आसपास पहले से ही डस्टबिन लगवा दिए गए थे जिसमें नमाजियों द्वारा प्रयोग किया जा रहे पानी आदि के गिलास को डलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *