सिंधी मार्केट में नगर निगम की सख्ती, ठेल-धकेल और सड़क पर खड़े वाहन हटवाए

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। शहर के व्यस्ततम सिंधी मार्केट में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। शिकायत के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और दुकानों के सामने खड़े कराए गए ठेल-धकेलों के साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया।
स्थानीय लोगों की ओर से नगर निगम प्रशासन को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बाजार के दुकानदार ठेल-धकेल वालों से पैसा लेकर उनकी गाड़ियां दुकानों के सामने ही खड़ी कराते हैं। इसके अलावा कई दुकानदार ग्राहकों के वाहनों को भी सड़क पर खड़ा करवा देते हैं, जिससे बाजार में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
कार्रवाई के दौरान निगम टीम ने मौके से ठेलों को हटवाया और सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को हटवाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *