नगर निगम ने शुरू की ऑनलाइन पालतू पशु पंजीकरण सेवा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 21 फरवरी। आगरा को डॉग फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम ने पालतू पशु पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाते हुए मेरा आगरा ऐप पर ऑनलाइन पालतू पशु पंजीकरण सेवा शुरू कर दी है। पालतू पशु मालिकों को अब नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल फ़ोन से ही पालतू पशु का पंजीकरण किया जा सकेगा। नगर निगम की यह पहल आगरा को **
‘डॉग-फ्रेंडली सिटी’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

—–पंजीकरण शुल्क एवं प्रक्रिया—-

नगर निगम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजीकरण शुल्क इस प्रकार रहेगा
➡ विदेशी नस्ल के कुत्तों के लिए ₹500
➡ देसी कुत्ते, बिल्ली और खरगोश के लिए ₹100

➡ पंजीकरण फरवरी और मार्च 2025 के दौरान किया जाएगा जो कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मान्य रहेगा।
➡ 1 अप्रैल 2025 के बाद आवेदन करने पर ₹5 प्रतिदिन विलंब शुल्क देना होगा।

वर्जन ——
“हमारी प्राथमिकता शहर की सेवाओं को डिजिटल और सुगम बनाना है। यह ऑनलाइन पंजीकरण न केवल पालतू पशु मालिकों को सहूलियत प्रदान करेगा बल्कि हमें शहर में पालतू पशुओं का बेहतर डेटा भी उपलब्ध कराएगा। यह प्रयास आगरा को डॉग-फ्रेंडली सिटी’बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।”

नगर आयुक्त
अंकित खंडेलवाल

पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि शहर में पालतू पशुओं का पंजीकरण आवश्यक है ताकि उनके स्वास्थ्य, टीकाकरण और देखभाल की निगरानी की जा सके। यह योजना सिर्फ पालतू जानवरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्ट्रीट डॉग्स और अन्य पशुओं के कल्याण को भी बढ़ावा देगी।

——योजना से ये लाभ मिलेगा ——

—-अब पालतू पशु मालिकों को नगर निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं।
—– नगर निगम के पास पालतू जानवरों का बेहतर रिकॉर्ड रहेगा। —–पालतू जानवरों का टीकाकरण और देखभाल की निगरानी संभव होगी।
—– 1 अप्रैल के बाद आवेदन करने पर ₹5 प्रति दिन का जुर्माना लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *