आंधी और पानी के बीच गिरे पेड़ व होर्डिंग्स नगर निगम ने हटवाए

Crime उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार
भगवान टाकीज पर सड़क पर गिरे होर्डिंग को हटाते नगर निगम के कर्मचारी ।

आगरा, 30 मई। गुरुवार दोपहर बाद आई आंधी पानी के बीच नगर के कई स्थानों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिरने से कई जगह पर रास्ता जाम के हालात बन गये। जानकारी पर नगर निगम ने अपनी टीम भेज कर रास्ते पर गिरे पेड़ और होर्डिग्स को हटवा कर रास्ता साफ कराया।
एई दीपांकर सिंह ने बताया कि आंधी के दौरान एक पेड़ कमिश्नरी  के पास,  जयपुर हाउस और  नार्थ विजय नगर कालोनी में गिरने की सूचना मिली थी जिसे नगर निगम की टीम भेज कर हटवा दिया गया। इसके अलावा भगवान टाकीज पर पीडव्ल्यूडी का एक होर्डिंग्स गिर गया था। जिससे रास्ता वाधित हो गया था। जानकारी होने के बाद नगर निगम ने जेसीबी और कटर आदि के साथ कर्मचारियों को भेज कर वहां से होर्डिंग को काटकर हटवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *