नगर निगम ने पश्चिमपुरी से हटवाये अतिक्रमण

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 8 जनवरी। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर चलाये जा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को एमजी रोड,भगवान टाकीज, खंदारी चौराहे और पश्चिमपुरी में अवैध होर्डिंग्स,फुटपाथों पर किये गये अवैध निर्माण और दुकानों के आगे निकाले गये टिनशेडों को हटाया गया। प्रवर्तन दल का नेतृत्व जेडओ अवधेश कुमार ने किया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों की संख्या टिनशेड, अवैध बोर्ड,विज्ञापन पट और खोखों के अलावा ठेल धकेलों को हटवाया गया। कार्रवाई में प्रवर्तन दल के साथ ही प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल राहुल गुप्ता ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *