मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से बनाये गये चबूतरे को नगर निगम ने ध्वस्त किया

Press Release उत्तर प्रदेश

 

—शिकायत के बाद निगम सख्त, नोटिस के बावजूद नहीं हटाया गया था निर्माण
—– दयालबाग स्थित पुष्पांजलि बाग कालोनी में गरजा महाबली

आगरा। दयालबाग क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम की मुहिम लगातार जारी है। शनिवार को निगम की टीम ने बूढ़ी का नगला, पुष्पांजलि बाग कॉलोनी स्थित मुख्य मार्ग पर बनाए गए एक बड़े पक्के चबूतरे को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त करा दिया। यह चबूतरा स्थानीय निवासी नीलम गुप्ता द्वारा अपने घर के सामने मुख्य सड़क पर अवैध रूप से बनाया गया था, जिसके कारण राहगीरों और वाहनों के आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी।

स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर नगर निगम ने चबूतरे पर लाल निशान लगाया था और भवन स्वामी को नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी निर्माण नहीं हटाए जाने पर निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आज मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जेसीबी मशीन की मदद से कुछ ही समय में पूरा चबूतरा तोड़कर हटा दिया गया।
कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोटिस के बावजूद हटाने में लापरवाही या उपेक्षा पाए जाने पर सीधे बुलडोजर चलाया जाएगा।नगर निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कर निर्माण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *