नगर निगम के पार्षद अध्ययन दौरे पर रवाना , बेंगलुरु–मैसूर–ऊटी में सीखेंगे आधुनिक शहरी प्रबंधन के गुर

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नगर निगम द्वारा शहर के विकास और बेहतर शहरी प्रबंधन के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय स्टडी टूर पर आज आज पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों—बेंगलुरु, मैसूर और ऊटी का भ्रमण पर रवाना हो गया।
नगर निगम पार्क में एकत्रित होने के बाद सभी पार्षद बसों के माध्यम से खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि यह दौरा पार्षदों की क्षमता निर्माण, ज्ञान के आदान-प्रदान और आधुनिक शहरी प्रबंधन की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल विशेष रूप से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट), जल आपूर्ति, सीवेज और अपशिष्ट जल प्रबंधन (एसटीपी सहित) तथा अन्य नवाचारों का अध्ययन करेगा। इन शहरों में लागू सफल मॉडल्स और तकनीकों को समझकर आगरा में भी उन्हें लागू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस अध्ययन दौरे के लिए आगरा नगर निगम की ओर से पार्षद प्रकाश केशवानी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान समन्वय स्थापित करेंगे। निगम द्वारा विस्तृत दौरा कार्यक्रम भी संबंधित नगर निकायों को भेज दिया गया है, जिससे तय समयानुसार भ्रमण और बैठकों का आयोजन किया जा सके।
नगर निगम प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि मैसूर, बैंगलोर,ऊटी नगर निकायों का सहयोग इस पहल को सफल बनाएगा और इससे आगरा में स्वच्छता, जल प्रबंधन और शहरी सेवाओं के स्तर को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *