आगरा, 19 जून। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर में योगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं। कार्यक्रम में पांच सौ से अधिक लोग भाग लेकर योगा करेंगे। पूरे कार्यक्रम को जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि नगर निगम परिसर में प्रात: छह बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जो एक घंटे तक चलेगा। कार्यक्रम के उपरांत नगर निगम परिसर से लेकर एक मानव श्रृंखला भी बनाई जताएगी जो सूरसदन ,शहीद स्मारक हरीपर्वत चौक से होकर नगर निगम पर आकर समाप्त होगी। अपर नगर आयुक्त के अनुसार कार्यक्रम में संस्कृति यूथ फाउंडेशन, नगर निगम के कर्मचारी अधिकारियों समेत स्कूल आफ लाइफ एंड साइंस के टीचर के अलावा डाक्टर सीए संगठन के लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोग सफेद टी शर्ट में कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार से प्लास्टिक आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा।