नगर आयुक्त ने दिये वर्षा जल संचयन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश
बारिश में संचित जल को पीने योग्य बनाकर हैंडपंप की सहायता से निकालते स्कूल के बच्चे ।

आगरा, 18 जुलाई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने वर्षा जल संचयन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये हैं। निगम में एक बैठक के दौरान उन्होंने सभी एसएफआई समेत अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्कूलों में बारिश के जल संरक्षण की व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं उनकी प्रोपर मॉनिटरिंग कर रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वयंसेवी संस्था क्योर इंडिया के सहयोग से नगर के विभिन्न स्कूलों में यह व्यवस्था की गई है। क्योर अब तक कंपोजिट स्कूल टेढ़ी बगिया में 1.10 लाख लीटर, कंपोजिट स्कूल कालिंदी विहार में 80,000 लीटर, और प्राइमरी स्कूल सती नगर नराइच में 50,000 लीटर क्षमता के टेंक बना चुकी है जिनकी बारिश से पूर्व सफाई कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में इस प्रकार की व्यवस्था अब तक नहीं हैं वहां भी इसे प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए।

—वर्षा जल संचयन से बढेगा धरा का जलस्तर–
नगर आयुक्त ने बताया कि बरसात का पानी बेकार न जाए इसलिए सरकार रेन वाटर हार्वेटिंग को बढ़ावा दे रही है। बारिश के पानी का संचयन कर इसका हम नहाने कपड़े धोने के अलावा फिल्टर कर पीने में उपयोग कर सकते हैं। बारिश के पानी को सीधे सोक पिट में डालकर भू जलस्तर में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने बताया कि क्योर संस्था वाटर टैंक का निर्माण, स्कूल मॉनिटरिंग और नगर की ओर से इनके रखरखाव की व्यवस्था की जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *