मुकेश शर्मा उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 20 अप्रैल। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा व जिलामंत्री डॉ० विशाल आनन्द ने अपनी संयुक्त विज्ञप्ति में बताया है कि  मुकेश शर्मा, प्रधानाचार्य श्री दिगम्बर जैन इण्टर कालेज धूलियांगज आगरा एवं मण्डल अध्यक्ष उoप्रo माध्यमिक शिक्षक संघ को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व सदस्य विधान परिषद ने प्रांतीय कोषाध्यक्ष के पद पर सर्व सम्मति से निर्वाचित घोषित किया है। ज्ञातव्य हो कि श्री शर्मा लम्बे अरसे से जनपद आगरा एवं मण्डल आगरा के पदाधिकारी रह चुके है।

श्री मुकेश शर्मा को नयी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजे जाने पर प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर जनपद के शिक्षक / शिक्षिकाओं में हर्ष का माहौल बना हुआ है। उनकी नियुक्ति पर प्रांतीय मंत्री उत्तम कुमार शर्मा, मण्डलीय मंत्री भीष्मभद्र लवानियां, प्रदेशीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ० रागिनी शर्मा, उपाध्यक्ष विमल शर्मा, संघर्ष समिति, संयोजक जितेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश सारस्वत, खेमचन्द, भूपेन्द्र सिंह, प्रभात समाधिया, अरुनकांत लवानियां, परवेज कुरैशी, अंकित शर्मा, नीतेश अग्निहोत्री, नूतन अग्रवाल, अर्चना यादव, बबीता जैन, डा० अनिल वशिष्ठ, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *