आगरा , 13 जून।गुरुवार को बाह विधानसभा के देवता मैरिज होम मे भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले हुआ कार्यकर्ता सम्मान समारोह। बता दें फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव मे विधानसभा बाह मे लगे कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह शाम करीब 5 बजे किया गया। जहाँ नवनिर्वाचित सांसद राजकुमार चाहर ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ का पुष्पवर्षा व पटका पहनाकर जोशीला स्वागत किया।
सांसद राजकुमार चाहर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में जिसे भी कोई दायित्व मिलता वो कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का कार्यकर्ता केवल सम्मान का भूखा है। जिसे हमारी पार्टी अपने कार्यकर्ता का दिल से सम्मान करती है। कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। इसलिए वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। खासकर वैसे कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को अपने परिश्रम के बल पर सींच कर इतना बड़ा रूप दिया है।बाह की सम्मानित जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत ने मुझे दूसरी बार सांसद चुना। उनका जीवन भर ऋणी रहूंगा और उनके मान सम्मान तथा बेहतरी के लिए चौबीस घंटे तत्पर रहूंगा।
जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे लोगों के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा का स्वरूप इतना बड़ा हुआ है।बाह की सम्मानित जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत ने मुझे दूसरी बार सांसद चुना। उनका जीवन भर ऋणी रहूंगा और उनके मान सम्मान तथा बेहतरी के लिए चौबीस घंटे तत्पर रहूंगा।
लोकसभा प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जैसे कार्यकर्ताओं को खोज कर जो सम्मान लोगों के द्वारा दिया जा रहा है इसका मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं। गुप्ता ने कहा इस चुनाव से हमने बहुत कुछ सीखने को मिला।सम्मान समारोह मे गिर्राज सिंह कुशवाह,लोकसभा प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता,पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा,नितिन वर्मा,सुग्रीव चौहान,चौधरी कृष्णपाल सिंह,,कप्तान सिंह वर्मा,पंकजा शर्मा,जिलामंत्री मानवेंद्र राठौड़,मंडल अध्यक्ष,शिवकुमार शर्मा, रविन्द्र भदौरिया,सतीश परिहार, रामबरन कुशवाह,महेश कठेरिया,नीलम शुक्ला,चेयरमैन पिनाहट रामरती देवी, अनुज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
