विकास की प्रतिमूर्ति हैं माता-बहनें: डॉ. दिनेश शर्मा

Politics उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 7 अप्रैल। विधान परिषद सदस्य व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के शुक्रवार को आगरा आगमन पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा के बैनर तले नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी में स्वागत किया गया।भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. दिनेश शर्मा को चांदी का मुकुट और राम दरबार की भव्य प्रतिमा भेंट करके स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोषों से सभागार गूंजता रहा। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शक्ति का प्रतीक हमारी माता-बहनें देश और प्रदेश के विकास की प्रतिमूर्ति रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। और पार्टी के लिए सर्वोपरि मातृशक्ति है। इसीलिए हमारे देश की राष्ट्रपति ऐसी महिला हैं, जिन्होंने संघर्ष के बलबूते अपना सर्वोच्च मुकाम हासिल किया है।
भाजपा सरकार ने मातृशक्ति के हितों और अस्मिता का ख्याल रखते हुए उनके लिए आवास, शौचालय, गैस सिलेंडर और आटे के इंतजाम सहित सभी जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में जहां शाम ढलते ही घर से निकलने में अपहरण और लूट का डर लगता था, वहीं आज देश और प्रदेश में महिलाएं अपने को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रही हैं। अब समय आ गया है कि महिलाएं देश का निर्माण करने के लिए कदम बढ़ाएं। घर-घर जाएं और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की विकास की योजनाओं को पहुंचाएं। नगर निकाय के साथ-साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में कमल का फूल खिलाए और मोदी जी को पुनः भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएं। इससे पूर्व भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण और समक्ष दीप जलाकर मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि व प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने समारोह का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। रामप्रताप सिंह चौहान ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि निकाय चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव सन्निकट हैं। हम सबको लग जाना है। केसरिया लहराना है। कमल खिलाना है और 2024 में उत्तर प्रदेश से 80 सीटों का लक्ष्य हासिल करना है।
समारोह में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, नितेश अग्रवाल सर्राफ, अमित गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, भरत शर्मा, सुमन गोयल, आशा अग्रवाल, भावना शर्मा, रेखा शर्मा, भावना तैलंग शर्मा, श्वेता माहेश्वरी, प्रीति चौहान, अनामिका मिश्रा, मीरा कुशवाह, अलका अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, रजनी अग्रवाल, शशी शर्मा, बबीता पाठक, रेखा तिवारी, सरोज शर्मा, पूनम सोलंकी, सुमन सुराना, रचना ठाकुर, निशि दौनेरिया, रमा गुप्ता, मीनू सिरोही, पूनम मित्तल और रोहित कत्याल, रीनेश मित्तल आदि शामिल रहे।

मुरारीलाल गोयल ने किया स्वागत

आगरा। सामाजिक संस्था सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी मुरारीलाल गोयल ‘पेंट’ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को युगल सरकार राधेकृष्ण भगवान की मनमोहक छवि भेंट कर और उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *