श्री झूलेलाल मंदिर ताजगंज परिसर में चंद्र दर्शन श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा। ताजगंज स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज का पावन पर्व चंद्र दर्शन (चण्ड) शुक्रवार को, दादी पकानी चाँदनी भोजवानी एवं लक्ष्मी ज्ञानचंदानी केसर आसवानी द्वारा इष्ट देव भगवान झूलेलाल सांई की ज्योति प्रज्वलित कर अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर रहा, जहाँ बड़ी संख्या में महिलाओं ने विशेष उत्साह के साथ सहभागिता की, सभी ने साईं की पारंपरिक टोपी पहनकर संगीतमय भजन–कीर्तन पर झूमते हुए सुंदर सिंधी छेज नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को दिव्य और मनमोहक बना दिया।

पूरे दरबार में “जै को चवंदो झूलेलाल, तहिंजा थीन्दा बेड़ा पार” के जयघोष गूँजते रहे और भक्तजन गहरी श्रद्धा से सत्संग व सिमरन में लीन रहे। इसके उपरांत बड़े ही भावपूर्ण तरीके से झूलण साईं की आरती एवं अरदास की गई, आरती के समय मंदिर में आध्यात्मिक शांति, प्रकाश और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला,
कार्यक्रम के उपरांत सभी संगत को प्रेमपूर्वक पवित्र प्रसाद भंडारा वितरित किया गया।
इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन झूलेलाल मित्र मंडल, ताजगंज, आगरा द्वारा किया गया, आयोजन में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं में —
दादी पकानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, चांदनी भोजवानी, केसर आसवानी, लीला मोदवानी, नंदनी तुलसानी, सपना, लवीना, सोनी नाजवानी, भगवंती, नम्रता मोदवानी, भावना बसरानी, दीशा लालवानी, मानसी मोदवानी, भूमि ज्ञानचंदानी, मीना, रेनू, दीपा, जमुना, अनु देवनानी, भावना जिया, भावना शर्मा, पुष्पा, बबली, हेमा, लाज, रिया आदि के नाम प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *