मोहम्मद अहमद बने उत्तर प्रदेश कुराश टीम के कोच

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2 से 6 जनवरी 2025 तक  68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता बालक/बालिका (14,17,19 वर्ष) आयोजित होगी। जिसमें उत्तर प्रदेश की भी माध्यमिक विद्यालयीय कुराश टीम प्रतिभाग करेगी। जिसकी अंडर 14 वर्ष बालक टीम का कोच आगरा के श्री भवानी सिंह इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक मोहम्मद अहमद खान को बनाया गया है।  अहमद को कोच बनाए जाने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आर. पी. शर्मा , जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा चन्द्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा वी पी सिंह मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार , जिला क्रीड़ा सचिव डॉ रिनेश मित्तल , भवानी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार सिंह बघेल, माध्यमिक शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, पंकज कश्यप, अमित शर्मा, सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह, दिलीप शर्मा , संजय नेहरू , के. पी सिंह, आशीष जैन, रामवीर सिंह फौजदार, छीतर सिंह, अनिल दीक्षित, भवानी इंटर कॉलेज के सभी स्टाफ ने उत्तर प्रदेश का कोच बनाए जाने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *