आगरा, 26 फरवरी।आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी के तृतीय दिन केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन व समापन किया गया। सूचना विभाग के सौजन्य से लगाई गयी प्रदर्शनी का आमजन द्वारा अवलोकन किया गया। मा0 मन्त्री महोदय ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय, जनहितार्थ योजनाओं, देश की प्रगति हेतु नवाचार अभियानों को प्रदर्शनी में लगे फोल्डर के माध्यम से विस्तार से दिखाया गया है। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की पहल आमजन, महिला, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के प्रति काफी संवेदनापूर्ण कार्य करना है, यही वजह है कि भारत विश्व स्तर पर आगे बढ रहा है और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर लिखी गई विभिन्न पुस्तकों तथा एक जनपद-एक उत्पाद व विभिन्न उ0प्र0 की प्रगति विषयक पुस्तकों की एक स्टॉल भी लगाई गई है।


