155 मीटर लंबे कारपेट से दिया स्वच्छता का संदेश

Press Release उत्तर प्रदेश

गांधी जयंती पर नगर निगम ने निकाली स्वच्छता रैली
नगरायुक्त ने स्वयं किया रैली का नेतृत्व

आगरा, 2 अक्टूबर। नगर निगम प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इसी के साथ पिछले एक सप्ताह से चलाया जा रहा 155 घंटे के सतत स्वच्छता अभियान का समापन हो गया। इस दौरान नगर निगम में कबाड़ से जुगाड़ थीम पर बनाई गई विभिन्न प्रकार की चीजों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रैली निकाल कर चमड़े की कतरन से बनाए गये 155 मीटर लंबे कारपेट के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। प्रदर्शित की गई कारपेट पर स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रकार के संदेश भी लिखे गए थे। इस तरह वेस्ट से इतनी लंबे कारपेट बनाने वाला आगरा नगर निगम देश का पहला नगर निगम बन गया है। नगर निगम परिसर से शुरू हुई रैली एमजी रोड होती हुई नगर निगम पर जाकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व स्वयं नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल कर रहे थे। रैली में विभिन्न स्कूलों के साथ छात्राओं के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाओं और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
रैली से पहले नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने नगर निगम के प्रांगण में राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रगान किया। निगम परिषद स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि प्रतिमाओं पर उन्होंने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान नगर महापालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बापू के भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सफाई मित्रों का मेडल देकर सम्मान किया गया।
—–समस्या को अवसर में बदला —+

जूता बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले चमड़े की कतरन शहर के नालों को चोक कर देती है, लेकिन नगर निगम आगरा ने इस कतरन से होने वाली समस्या को ही अवसर में बदल दिया। यह कमाल नगर निगम के नेतृत्व में12 स्वयं सहायता समूह की ३३ महिलाओं ने 155 घंटे दिन रात मेहनत कर रेखा के नेतृत्व में यह कमाल किया है। नगर निगम ने लगभग 3 टन चमड़े की कतरन को स्वयं सहायता स समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराया था। उन्होंने इससे 155 मीटर लंबा कारपेट बना दिया। इसी चटाई को स्वच्छता रैली में प्रदर्शित किया। नगरायुक्त ने कहा कि यह चटाई संदेश देती है कि हम अपने आसपास के किसी भी वेस्ट से काम की वस्तु बना सकते हैं। कुछ भी कबाड़ नहीं है।

——सराहनीय कार्य के लिए कर्मचारियों का सम्मान—+

आगरा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतिम दिन आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विभिन्न जोनों में सराहनीय कार्य करने के लिए एक दर्जन सफाई मित्रों व सफाई नायकों का सम्मान किया गया। इनमें हरी पर्वत जोन से सफाई नायक करन और वार्ड 28 में तैनात सफाई नायक लखन चौहान, सफाई मित्र विनोद वार्ड 28, सफाई मित्र प्रदीप वार्ड 72, सफाई मित्र अशोक कठेरिया वार्ड 34 के अलावा लोहा मंडी जोन से अरुण कुमार चंदन ज्योति अनिल नरेश और विपिन सफाई मित्र के अलावा केयरटेकर राहुल को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सम्मानित किया ।
—-उत्कृष्ट मॉडल बनाने के लिए स्कूली छात्रों का सम्मान—
विगत दोनों नगर निगम में आयोजित प्रदर्शनी में वेस्ट मटेरियल से उत्कृष्ट मॉडल बनाने के लिए टीसी चंद्र इंटर कॉलेज और कार्य कन्या जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए अलमारी और सड़क के मॉडल को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त ने सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

—–बैटरी चलित कूड़ा संकलन ई-रिक्शा का लोकार्पण–+–

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पॉल्यूशन फ्री कूड़ा संकलन ई रिक्शा का भी लोकार्पण किया।

——-कबाड़ से बनाई गई महापुरुषों की प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र—–

सरफराज अली और साक्षी इनोवेशन द्वारा कबाड़ से बनाई गई महापुरुषों की प्रतिमाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान कबाड़ से बनाई गई मोतीलाल नेहरू लाल, बहादुर शास्त्री ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,सुभाष चंद्र बोस ,डॉ राधाकृष्णन ,महात्मा गांधी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के अलावा कबाड़ से ही बनाया गया बापू का चश्मा भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रदर्शनी में आए तमाम लोगों ने इनके साथ सेल्फी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *