आगरा, 30 अक्टूबर । स्वच्छता को समर्पित आगरा नगर निगम द्वारा आयोजित यमुना दिवाली मेले में दूसरे दिन शहरवासियों ने गोबर से बने दीपकों को प्रज्वलित कर यमुना मैय्या का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने कहा कि यमुना आरती स्थल पर पहली बार दीवाली मेला आयोजित कर आगरा नगर निगम ने मेले उत्सवों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की पहल की है, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, और स्वच्छता का संदेश जन जन तक पहुंचाना है।
आज वुधवार शाम विशाल झा के निर्देशन में संगीत संध्या का आयोजन किया गया जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
भव्य एवं मनोहारी यमुना आरती का संयोजन गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, पंडित जुगल किशोर, अभिनव और बल्लभ ने किया। रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, शशिकांत उपाध्याय, जगन प्रसाद तेहरिया, पद्मिनी अय्यर आदि ने दीप प्रज्वलित किए। ब्रज खंडेलवाल ने कहा कि आरती के माध्यम से शहरवासियों का भावनात्मक कनेक्ट यमुना मैय्या से हो रहा है।
आयोजन का उद्देश्य जन मानस को यमुना नदी से जोड़ना और अतीत की मेला तमाशा की परंपराओं को पुनर्जीवित करना है।
अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त नगर निगम