आगरा मंडल में चलाया गया मेगा किलाबंदी टिकट जांच अभियान, 744 यात्रियों से 375590 रुपये जुर्माना वसूला

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल के मुख्य स्टेशनों (आगरा छावनी, आगरा किला, मथुरा जं. एवं ईदगाह जं.) पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा/बिना बुक सामान ले जाने वाले एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध मेगा किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गयाl जिन्हें देखकर अनियमित टिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा, कुछ यात्रियों ने भागने की कोशिश की जिन्हें पकड़कर निर्धारित जुर्माना वसूला गया। उक्त जांच अभियान में
(1) आगरा छावनी स्टेशन पर 196 बिना टिकट यात्रियों से 135785 रु, अनियमित यात्रा करने वाले 172 यात्रियों से 81890 रु तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 12 यात्रियों से 1800 रु सहित कुल 380 यात्रियों से 219475 रु जुर्माना वसूला गयाl
(2) आगरा किला स्टेशन पर 30 बिना टिकट यात्रियों से 18110 रु, अनियमित यात्रा करने वाले 67 यात्रियों से 30980 रु तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 01 यात्री से 100 रु सहित कुल 98 यात्रियों से 49190 रु जुर्माना वसूला गयाl
(3) मथुरा जं. स्टेशन पर 139 बिना टिकट यात्रियों से 52335 रु, अनियमित यात्रा करने वाले 38 यात्रियों से 16240 रु तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 09 यात्रियों से 1100 रु सहित कुल 186 यात्रियों से 69675 रु जुर्माना वसूला गयाl
(4) ईदगाह जं. आगरा पर 43 बिना टिकट यात्रियों से 22270 रु, अनियमित यात्रा करने वाले 29 यात्रियों से 13980 रु तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 08 यात्रियों से 1000 रु सहित कुल 80 यात्रियों से 37250 रु जुर्माना वसूला गया।
इस प्रकार उक्त जांच अभियान में कुल 408 बिना टिकट यात्रियों से 228500 रु, अनियमित यात्रा करने वाले 306 यात्रियों से 143090 रु तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले कुल 30 यात्रियों से 4000 रु सहित कुल 744 यात्रियों से कुल 375590 रु का जुर्माना वसूला गया ।
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान न करेंl विभागीय अधिकारियों के कुशल निर्देशन में यह अभियान चलाया गया है,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा हृष्केश मौर्या के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीरेंद्र सिंह चौहान और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम के सुपरविजन में तथा उक्त जांच अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री आर के सिंह के साथ मुख्य टिकट निरीक्षक हरती मीना,  एस के वर्मा,  संजीव अग्रवाल,  गुलज़ार मोहम्मद,  बलजीत सिंह, ईश्वरी प्रसाद,  नागेन्द्र तिवारी,  हेमंत कुमार सहित बड़ी संख्या में टिकट चैकिंग स्टाफ तथा पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल मौजूद रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *