
आगरा, 1 अक्टूबर। 68वीं माध्यमिक विद्यालय बालक एवं बालिका मलखंब प्रतियोगिता में अंडर- 14 वर्ष में एमडी जैन विजेता और प्रिंस पब्लिक स्कूल उपविजेता बना । 17 वर्ष में एमडी जैन विजेता और मुफीद ए आम इंटर कॉलेज उप विजेता बना।19 वर्ष बालक वर्ग में एमडी जैन विजेता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं बालाजी पब्लिक स्कूल उपविजेता बना। प्रतियोगिता का शुभारंभ एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी एल जैन ने किया ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अनिल वशिष्ठ प्रधानाचार्य रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज , जी एल जैन, रंगलाल गौतम , अतुल जैन कोषाध्यक्ष जनपदीय क्रीड़ा समिति, डॉ पायल जैन डा कुमुद ग्रोवर ,ममता शर्मा ,जॉयस साइलस सभी प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर किया।प्रतियोगिता के निर्णायक अभिषेक ,कौशल, और केशव थे । बालिका वर्ग में तीन विद्यालयों से केवल तीन बालिकाओ ने प्रतिभाग किया ।क्रमशः प्रथम पारखी सैंट विंसेंट, द्वितीय मनु सैंट जॉन्स गर्ल्स,एवं प्राची सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज तृतीय स्थान प्राप्त किया गया । 14 वर्ष बालक में एमडी जैन के सूर्यकांत ,हर्ष सिंह चौहान, कृष्णा ,आदित्य ,ऋषि ,और कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया। 17 वर्ष बालक में एमडी जैन के अमन ललित यीशु और कार्तिक का प्रदर्शन शानदार रहा । 19 वर्ष में एमडी जैन के विनय सुजल और शिवम का प्रदर्शन शानदार रहा उपविजेता टीम प्रिंस पब्लिक स्कूल की ओर से देव और शिवा का खेल 14 वर्ष में जबकि 17 वर्ष में आदर्श , और वंश का खेल मुफीद ए आम इन्टर कालेज की ओर से और 19 वर्ष में ऋषभ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजय नगर और आशीष बालाजी इंटर कॉलेज से शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।अतिथियों का स्वागत डॉ निखिल जैन और डॉ घनश्याम सिंह ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ रीनेश मित्तल ने किया।


