आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष(एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार नई दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में वर्ल्ड सिख फाउंडेशन एवं सिख फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 30 एवं 31 जनवरी 2026 को आयोजित की गई द्वितीय एशियन सिख गैम्स अंतर्गत इंटरनेशनल ताइक्वान्डो चैम्पियनशिप में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण एवं संतोष कुमार सिंह ने 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीतकर आगरा,उत्तर प्रदेश एवं भारत का नाम इंटरनेशनल स्तर पर रोशन किया।
मास्टर पंकज ने पूमसे कोरियो,पूमसे खिमजांग,पूमसे टाईबैक,पूमसे शिपजिन,पूमसे जीते,पूमसे पिंगवॉंग, पूमसे चौगवोंग व पूमसे हंसू में अपना शानदार प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित एवं रोमांचित कर वाहवाही लूटकर सभी उपस्थित जनसमूह की तालियाँ बटोरी,जबकि संतोष कुमार सिंह ने पूमसे कोरियो, पूमसे खिमजांग,पूमसे खिमजांग व पूमसे टाईबैक में अपना शानदार प्रदर्शन किया।
मास्टर पंकज शर्मा एवं संतोष कुमार सिंह को इंडिया के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सीईओ संगीता शर्मा,डॉ यू के शर्मा,एडवोकेट अमित शर्मा व हरीकांत शर्मा ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं।


