इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में भाग लेने मास्टर पंकज शर्मा, संतोष कुमार सिंह एवं प्रदीप गौर काठमांडू (नेपाल) रवाना

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में वर्ल्ड ताइक्वान्डो,एशियन ताइक्वान्डो यूनियन एवं नेपाल ताइक्वान्डो संघ द्वारा 18 से 20 फ़रवरी 2026 तक आयोजित होने जा रही चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (WT,जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में विदेशी धरती पर भारत,उत्तरप्रदेश एवं आगरा का नाम रोशन करने एवं अपना-अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु आगरा के पाँचवीं डान ब्लैक बैल्ट धारक,इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा एवं द्वितीय डान ब्लैक बैल्ट धारक संतोष कुमार सिंह एवं प्रदीप गौर पूमसे में प्रतिभाग हेतु काठमांडू (नेपाल) हेतु रवाना हो गए ।
जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय,सीईओ संगीता शर्मा,डॉ यू के शर्मा,अमित शर्मा एवं हरिकांत शर्मा ने उन्हें पदक जीतने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *