आगरा। नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में विश्व ताइक्वान्डो, एशियन ताइक्वान्डो यूनियन एवं नेपाल ताइक्वान्डो संघ द्वारा 18 से 20 फ़रवरी 2026 तक खेली गई चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (विश्व ताइक्वान्डो,जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में विदेशी धरती पर भारत की ओर से सीनियर पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में 1-1=2 कांस्य पदक जीतकर तिरंगा फहराकर इंडिया का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर इतिहास रचने वाले आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा,
संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर को 1-1 कांस्य पदक जीतने पर आगरा का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर बी जे पी आगरा सांसद प्रो. एस.पी. सिंह बघेल केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और पंचायती राज अपने निवास शाहगंज स्थित साकेत कॉलोनी पर मास्टर पंकज शर्मा को 2 कांस्य पदक एवं संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर को 1-1 कांस्य पदक इंडिया,उत्तर प्रदेश एवं आगरा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर अपने कर कमलों द्वारा चमचमाते मेडल पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया ।
साथ ही उन्हें अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए इसी प्रकार भविष्य में इंडिया,उत्तर प्रदेश एवं आगरा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने हेतु कहा। उपरोक्त अवसर पर केंद्रीय मंत्री के सुपुत्र पार्थ बघेल भी उपस्थित थे । उपरोक्त वर्ल्ड ताइक्वान्डो की इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में 28 देशों के 2000 से अधिक खिलाड़ी एवं खेल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया था ।


