1093 जोड़ों के सामूहिक विवाह  22 फरवरी  को

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 16 फरवरी।जिला समाज कल्याण अधिकारी  सतीश कुमार ने अवगत कराया है कि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना“ के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवशेष लक्ष्यों के अनुरूप 1093 जोड़ों का सामूहिक विवाह  22 फरवरी  को उप जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में सम्पन्न कराये जाने तथा लक्ष्यों की पूर्ति न होने की दशा में  01 मार्च  के साथ ही अपनी सुविधानुसार सामूहिक विवाह हेतु तिथि निर्धारित किये गये हैं। सम्बन्धित अधिकारियों से आग्रह किया है कि योजनान्तर्गत चयनित /पंजीकृत/पात्र/स्वीकृत जोडों की सूचना जाति/बैंकवार निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 17 फरवरी 2023 तक उनके कार्यालय को अवश्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि उनके स्तर से आयोजन हेतु धनराशि सम्बन्धित के खातों में एवं कन्याओं के खातों में स्थानान्तरित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा सके। इसके साथ ही चयनित/पंजीकृत/पात्र/स्वीकृत जोड़ों की सूचना के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वितरण किये जाने वाले विवाह प्रमाण पत्र अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *