गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित होने वालों में गौरव शर्मा, फूल सिंह मीना, लोकेंद्र ठाकुर, विजेंद्र सिंह आगरा रेल मंडल के
प्रयागराज, 23 जनवरी। गणतंत्र दिवस समारोह वर्ष 2025 के अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा अमित पटेल समेत कई रेल कर्मचारियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि विशेष पुरस्कार राशि को NEFT के माध्यम से सीधे उनके वेतन खाते में भुगतान किया जाय।
सभी मंडलों/यूनिटों/कारखानों/मुख्यालय के पुरस्कृत प्रत्येक राजपत्रित रेलकर्मी को रु. 3000/- एवं अराजपत्रित रेलकर्मी को रु. 2000/- की दर से भुगतान किया जाना है।इनमें मुख्यालय के दीपक कुमार, अमित कुमार और संतोष कुमार को दो हजार रुपये प्रत्येक को दिया जाएगा। प्रयागराज मंडल के राजेंद्र गौतम, संजीव शर्मा, संजय रावत, मनोज पटेल हैं। झांसी मंडल के अमित पटेल, दीपक सिंह,एससी भासने,अशोक कुमार सिह हैं। जिन्हें दो हजार रुपये प्रत्येक को दिये जाएंगे। गौरव शर्मा, फूल सिंह मीना, लोकेंद्र ठाकुर, विजेंद्र सिंह आगरा रेल मंडल के हैं। दादर अमान झांसी कारखाना, पिंटू लाल मीना सिथौली कारखाना के हैं। नितिन कुमार सीएमएलआर के हैं। जिन्हें दो हजार रुपये प्रत्येक को दिये जाएंगे। एनसी आरपीयू के इंजीनियर प्रेमसिंह चंदेल को तीन हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। इस आशय की विज्ञप्ति सहायक कार्मिक अधिकारी मो. नवाब आलम द्वारा जारी की गयी है।