नरायनपुर आश्रम, छत्तीसगढ़। यहां खेली जा रही नेशनल महिला फुटबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम को चौथे मैच में मणिपुर के हाथों 4-0 से पराजय का सामना करना पड़ा। इससे पहले लगातार तीन जीत के साथ उत्तर प्रदेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। आज इनका मणिपुर के साथ आखिरी लीग मैच था। अब यूपी की टीम को सेमीफाइनल खेलना है।
शुक्रवार को हुए मैच में मणिपुर की टीम ने पहले हाफ में दो गोल किये और दो गोल दूसरे हाफ में किये। उन्होंने यूपी की टीम को कोई गोल नहीं करने दिया।
