आगरा, 20 अगस्त। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि ईदगाह- बयाना रेल पथ पर स्थित समपार संख्या 40 (कि०मी० 47/8-9) फतेहपुर सिकरी यार्ड – रूपबास के मध्य अनुरक्षण का कार्य दिनांक 22.08.2024 से 24.08.2024 तक किया जाना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 22.08.2024 को सुबह 08.00 बजे से दिनांक 24.08.2024 को शाम 06.00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या 40 से गुजरने वाले वाहनों को फाटक संख्या 39 (कि०मी० 47/1-2) मध्य फतेहपुर सिकरी – रूपबास से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है | जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे|