आगरा, 30 अगस्त। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के फरह स्टेशन के पास फाटक संख्या 523 (कि०मी०1383 /27-25) पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 31.08.2024 से 03.09.2024 तक किया जाना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
अनुरक्षण कार्य के कारण दिनांक 31.08.2024 से 03.09.2024 तक सड़क यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या 523 से गुजरने वाले वाहनों को फाटक संख्या 522 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है | जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे|