आगरा। फ़िरोज़ाबाद जनपद के श्रीमती लीलावती मेमोरियल इण्टर कॉलेज,सिकरारी, टूँडला, एटा रोड के प्रांगण में 8 सितंबर को आयोजित होने वाली 69वीं माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा जनपद की ओर से महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज, यमुना किनारा के 10 उदीयमान खिलाड़ी फैजान,मुन्ना,गगन गोला, लव सिंह, राजू,तरुन कुमार,विक्रमादित्य, आर्यन,विवेक गौतम व अमृत प्रतिभाग करेंगे । जिला स्तर पर जीतने के बाद इन्होंने मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
उपरोक्त सभी स्वर्ण पदक विजेता एवं 69वीं मंडलीय प्रतियोगिता हेतु चयनित होने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल,आगरा डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल, डीडीआर मनोज गिरी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा चंद्रशेखर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ध्रुव वशिष्ठ,प्रबंधक शलभ शर्मा, डॉ राजीव उपाध्याय,सुरेश चंद शर्मा,विद्यालय स्टाफ की ओर से श्री जितेंद्र कुमार शर्मा, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, अश्वनी वशिष्ठ,श्री राम शर्मा,श्री निवास दीक्षित,डॉ0 विशाल आनंद,शिवनाथ सिंह, नीलम मौर्या,सरिता बघेल, संदीप शर्मा,राम किशोर त्यागी,देवेंद्र गुप्ता, पूरन चंद्र,बृजेश पाठक, तरुण अग्रवाल, सुनील शर्मा,जय प्रकाश, जितेंद्र कुमार शर्मा (केंथरी वाले)मांगे लाल,बलराम शर्मा व नाहर सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने हेतु अपना आशीर्वाद दिया है ।


