गंदगी के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

Press Release उत्तर प्रदेश

—- सुभाष बाजार में एंटी प्लास्टिक अभियान, दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने की अपील
——हर दुकान पर दो डस्टबिन रखने का दिया संदेश

आगरा। नगर निगम छत्ता जोन के वार्ड संख्या 92 स्थित सुभाष बाजार में एंटी प्लास्टिक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान टीम ने सुभाष बाजार चौराहे पर शॉप-टू-शॉप संपर्क कर दुकानदारों और ठेला संचालकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। टीम ने सभी व्यापारियों को अपनी दुकानों पर कम से कम दो डस्टबिन रखने की सलाह दी, ताकि गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण किया जा सके।
इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इसके उपयोग को पूरी तरह बंद करने की अपील की गई। दुकानदारों को कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने और ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा गया। टीम ने यह भी जोर दिया कि दुकानों के आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
अभियान में आशुतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्य आशीष, यासर, मुकीम, वासुदेव, पिंकी नरगिश, अनुराधा और गंगा सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *