लखनऊ और झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल विनोद खंडकर स्मृति ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी के फाइनल में

SPORTS उत्तर प्रदेश

झांसी। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी की टीम 15वीं सनफ्रान विनोद खंडकर स्मृति ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची प्रवेश कर गई।
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर आज पहले सेमीफाइनल में बेहद रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने साई लखनऊ को 1-0 स्कोर से हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंची। 23वें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर करन धानुक ने गेंद गोल पोस्ट में डाल भेज कर विजई गोल दागा। इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच संघर्ष चलता रहा पर गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। मैच के अंपायर अमित गुप्ता और रूपेंद्र रहे।
करन धानुक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अल्फा हॉकी प्रदान की।
दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी और राउरकेला के मध्य खेला गया। निर्धारित समय में दोनों ही टीम 1-1 गोल की बराबरी पर रही। झांसी हॉस्टल के पवन यादव ने 15वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर बढ़त हासिल की।जवाब में राउरकेला के राजन पॉल इक्का ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-1 बराबर कर दिया।निर्धारित समय समाप्त होने के बाद मैच पेनल्टी शूट में पहुंचा,पर वहां भी मैच स्कोर बराबर रहा। फिर स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने सेल राउरकेला को सड़न डेथ में 4-3 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। मैच के अंपायर सुनील गुप्ता और सुशील महर्षि रहे। झांसी हॉस्टल के गोलकीपर सूर्यमणि मौर्य को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार नगर आयुक्त नगर निगम, झांसी आकांक्षा राणा (आई.ए.एस.) ने प्रदान किया।

मैच के अंपायर सुनील चौधरी, बृजेश यादव ,अमित गुप्ता,रूपेंद्र कुमार, सुशील महर्षि, जावेद खान ,सुनील गुप्ता रहे।जबकि टेक्निकल टेबल पर सतीश चंद्र लाल मनीषा बनाईत और कशिश यादव रही। टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनाश श्रीवास्तव एवं राजेश बिहार और अंपायर मैनेजर संजय गौतम ने मैचों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा एवं विवेक देव ने किया एवं सभी का आभार सुबोध खंडकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं आयोजन सचिव ने व्यक्त किया। आयोजन सचिव सुबोध खंडकर ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 31 जनवरी को अपराह्न 2.30 बजे से खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *