ग्रोइंग बड्स प्ले स्कूल में नन्हे मुन्नों ने मनाया मेरी क्रिसमस

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा, 24 दिसंबर। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आज अर्जुननगर स्थित ग्रोइंग बड्स प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने बड़े ही उत्साह के साथ मेरी क्रिसमस पर्व मनाया। इसके लिये प्ले स्कूल की संचालिका श्रीमती निशा गौड़ द्वारा पहले से तैयारियां की गयी थीं।
बड़ी मेहनत करके बच्चों को बड़े दिन के इस कार्यक्रम के लिये तैयार किया गया था। बच्चे सेंटा क्लाज बनकर आए थे। आज सबके सामने बच्चों ने बहुत अच्छा डांस प्रस्तुत किया। वहीं सेंटा क्लाज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे।  गिफ्ट पाकर बच्चे बहुत  खुश नजर आए । इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी इन नन्हे मुन्नों  का उत्साह वर्धन कर रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *