खोखो महिला के ट्रायल 14 फरवरी को स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 11 फरवरी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के ओपन स्टेट आंमत्रण सीनियर महिला खोखो प्रतियोगिता 16 से18 फरवरी तक हरदोई में  आयोजित की जायेगी। जनपद आगरा की टीम हेतु जिला चयन ट्रायल्स 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर होंगे।

प्रतिभागी खिलाडी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में महिला खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु पुरुष/महिला खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी  पुष्पाल सिह, कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर 9412171242 पर प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी आगरा मण्डल संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *