आगरा, 5 अक्टूबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में अण्डर-25 वर्षीय महिला वर्ग में प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रदेश स्तरीय महिला प्रतियोगिता हेतु खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ द्वारा निर्धारित जिला एवं मण्डलीय ट्रायल्स एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर होंगे। खो-खो वालीबाल जनपदीय चयन ट्रायल्स 9 और 10 अक्टूबर को, मंडलीय ट्रायल 11, 12 अक्टूबर को तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 23 अक्टूबर तक जौनपुर मे होगी।
उक्त खेलों में भाग लेने के इच्छुक महिला खिलाड़ी की आयु 31.12.2024 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण-पत्र या आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
जनपद के समस्त स्कूल कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेलों में महिला खिलाड़ियों को खेल अध्यापक के साथ एकलव्य स्टेडियम आगरा पर प्रातः 10 बजे भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाडियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। प्रतियोगिता से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु मो.न. पर 9412171242 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी प्रभारी आरएसओ सविता श्रीवास्तव ने दी।