आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर महिला वेटलिफ्टिंग को बढ़ावा देन के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं भारतीय भारोत्तोलन महासंघ तथा आगरा जिला और उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ के सहयोग से स्थानीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम सदर बाजार आगरा में किया गया । प्रतियोगिता का उद्देश्य भारोत्तोलन में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने के साथ उन्हें वेटलिफ्टिंग से जोड़ना है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतथि जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा डॉ मंजू भदोरिया द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की विशिष्ट अतिथि किरण कश्यप महासचिव उत्तर प्रदेश आइस स्टॉक थीं । पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मंडल संजय शर्मा द्वारा किया गया तथा प्रतियोगिता का सचालन सत्येंद्रेश्वरी किरन कोषाध्यक्ष आगरा जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने किया । मुख्य अतिथि का स्वागत आगरा जिला वेटलिफ्टिंग संघ के महासचिव हरदीप सिंह द्वारा बुके देकर किया गया ।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार से हैं 44 kg भार वर्ग में तन्नू ने स्वर्ण पदक, शालिनी रजत पदक ,खुशी ने कांस्य पदक जीता। 48.kg भार वर्ग- लता स्वर्ण पदक, राधिका रजत पदक,कल्पना कांस्य पदक। 53.kg भार वर्ग- अनु चौहान स्वर्ण पदक, मल्लिका रजत पदक, मानवी कांस्य पदक। 58 केजी भार वर्ग- तान्या स्वर्ण पदक, कृष्णा रजत पदक, लक्षिता कांस्य पदक। 63 केजी भार वर्ग सलोनी स्वर्ण पदक, तनवी रजत पदक, कविता कांस्य पदक। 69 केजी भार वर्ग – दिव्या स्वर्ण पदक, सिमरन रजत पदक, कृतिका कांस्य पदक। 77 केजी भार वर्ग- कविता सिंह स्वर्ण पदक, प्लस 77 केजी भार वर्ग- नंदिनी स्वर्ण पदक , हिमांशी गोला रजत पदक, सीनियर के 53 केजी भार वर्ग में रंजना स्वर्ण पदक, 58 केजी भार वर्ग में कुमारी गुड़िया स्वर्ण पदक ,63 केजी भार वर्ग में अश्लेषा तिवारी स्वर्ण पदक, 69 केजी भार वर्ग में सुप्रिया स्वर्ण पदक, 77 केजी बार वर्ग सुनैना स्वर्ण पदक, 86 केजी भार वर्ग में भावना स्वर्ण पदक, काजल सिंह रजत पदक, तनीषा ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के निर्णायक दीपक कुमार, राकेश यादव ,कुलदीप गुर्जर, शिशांत ,सुभाष ,प्रताप, भारत सिंह,एस किरण, सोनू शर्मा रहे ।
