नेहरू हॉकी में केंट इंटर कॉलेज और एम डी जैन बने चैंपियन 

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा।  जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी 15 सब जूनियर व 17 वर्षीय जूनियर बालक बालिका नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा के मैदान पर दीपक मोहन मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद आगरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।
इस अवसर पर  कुलविंदर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी, संयोजक प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार लवानिया,सी पी सिंह, मनीष नायर, शाहरुख, प्रशांत गोला श्रीमती संजू, व निर्मल गौतम थे प्रतियोगिता में 17 वर्षीय बालक वर्ग में पहले मैच में एम डी जैन ने जी आई सी को 2=0से हराकर फाइनल में प्रवेश किया दोनों गोल राधे ने किए।

फाइनल में केंट इंटर कॉलेज ने एम डी जैन को 3-0 हरा कर जनपदीय विजेता होने का गौरव प्राप्त किया कैंट इंटर कॉलेज की ओर से गोविंद, अमन शिवम ने एक एक गोल किया तथा 15 वर्षीय बालक वर्ग में एम डी जैन इंटर कॉलेज विजेता बना। तथा 17 वर्षीय बालिका वर्ग में केंट इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी ।
उक्त सभी विजेता टीमें आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में  12-5-2025 को मथुरा जाकर प्रतिभाग करेंगी । इस अवसर पर मंडलीय सचिव अनिल कुमार, जनपदीय सचिव डॉ रीनेश मित्तल, ललित पाराशर, प्रशांत शुक्ला,राम प्रकाश यादव,संजय नेहरू, के पी सिंह यादव, दिलीप शर्मा तथा एम डी अहमद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *