आगरा। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की इकाई आगरा के तत्वावधान में आज दा कराटे जोन, बाह, आगरा पर कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया । जिसमें कराते के 15 खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की ।
बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों में, आर्याव, दिव्यांशी, निष्ठा, ने येलो बैल्ट , सुमित, सिम्मी ने ऑरेंज बैल्ट, सिद्धार्थ, परी, ने ब्लू बैल्ट , आर्यन, अक्षत, ने ग्रीन बैल्ट , विहान, एवं अथर्व ने पर्पल-2 की बैल्ट की परीक्षा पास की ।
बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान पुष्पेंद्र यादव द्वारा बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर दा कराते जोन बाह अकादमी के निदेशक सेंसई ऋषि त्रिपाठी इत्यादि ने अपनी अहम भूमिका निभाई ।
