कबड्डी ट्रायल 8 और 11 अक्टूबर को

SPORTS उत्तर प्रदेश
आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यू.पी. कबड्डी एसोसिएषन के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 13 से 15 अक्टूबर, 2025 तक गौतमबुद्वनगर में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनांक 08.10.2025 को अपराहन् 3.00 बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 11.10.2025 की अपराहन् 3.00 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में कराये जायेगे।
               प्रदेष स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक कबडडी प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 01 जनवरी, 2010 या उसके बाद की होनी चाहिए तथा वजन-55 कि.ग्रा.। प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी0एम0ओ0 द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
          जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालक/बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक प्रशिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालक खिलाड़ियों की प्रविश्टि निःषुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह, सहायक प्रषिक्षक मो0न0-7897895169 पर प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *