आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी बास्केटबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता गोरखपुर में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मंडल टीम हेतु जिला स्तरीय ट्रायल 6 सितंबर को, मंडलीय ट्रायल 7 सितंबर को प्रातः 11 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम् आगरा पर कराये जाएंगे।
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका वास्केटबाल प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 01.01.2007 बाद की होनी चाहिए। प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालिका खिलाड़ियों की प्रविष्टि निशुल्क है। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी मनीष कुमार -9411800590 पर प्राप्त कर सकते हैं।