जूडो ट्रायल 18 और 20 अगस्त को

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा।  खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता 28 से 30 अगस्त तक सहारनपुर में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला स्तरीय ट्रायल 18 को, मण्डलीय चयन ट्रायल 20 अगस्त को एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में कराये जायेंगे।

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बाल बालिका जूडो प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी की आयु 15 वर्ष या उससे अधिक तथा 21 वर्ष से कम होनी चाहिए।प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

जनपद के समस्त स्कूल /कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालक/बालिका खिलाडियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम पर संपर्क कर सकते हैं। प्रविष्टि निशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *