
-अखंड पाठ साहब को क्षेत्र में भ्रमण के बाद गिरधर गोपाल मंदिर में किया विराजमान
-सैकड़ो लोगों ने भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण, ज्योति विसर्जन हुआ बल्केश्वर यमुना घाट पर
आगरा। भगवान झूलेलाल जयंती के पावन अवसर पर काला महल क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। हिंदू जल सेवा मंडली (काला महल) द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर कर दिया। शहर की प्राचीनतम झूलेलाल जयंती शोभायात्रा ने जब काला महल से प्रस्थान किया तो संपूर्ण क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल श्री गिरधर गोपाल मंदिर में महंत पंडित बंटी महाराज के सान्निध्य में भजन-कीर्तन और सत्संग के साथ हुई। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया, जिससे वातावरण और भी दिव्य हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा—हर कोई भगवान के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना करता नजर आया।
इसके पश्चात श्री अखंड पाठ साहब का पूरे काला महल क्षेत्र में अत्यंत श्रद्धा के साथ भ्रमण कराया गया। भक्ति के जयकारों और धार्मिक उल्लास के बीच यह शोभायात्रा क्षेत्र की आस्था का जीवंत प्रतीक बन गई। भ्रमण के उपरांत अखंड पाठ साहब को विधि-विधान के साथ श्री गिरधर गोपाल मंदिर में विराजमान कराया गया।
दोपहर में सिंधी धर्मशाला में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सत्संग, भजन-कीर्तन और सेवा भाव का यह क्रम निरंतर चलता रहा, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत बना रहा।
शाम होते-होते आयोजन ने मेले का भव्य रूप ले लिया। रंग-बिरंगी और आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। पार्षद रवि माथुर और समाजसेवी सूर्य प्रकाश द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित कर झांकियों का शुभारंभ किया गया। गुदड़ी मंसूर खां से प्रारंभ हुई यह भव्य यात्रा काला महल, पीपल मंडी, रावतपाड़ा और दरेसी क्षेत्रों से होते हुए हाथी घाट तक पहुंची। अंत में बल्केश्वर यमुना घाट पर सभी ज्योतियों का सामूहिक विसर्जन किया गया, जहां श्रद्धा और भक्ति का भाव अपने चरम पर दिखाई दिया।
प्रमुख रूप से सूर्य प्रकाश , विकास जेठवानी, मेघराज दियालानी,राजकुमार गुरनानी, बंटी महाराज सुंदर लाल हरजानी , कमल छाबरिया,मुक्कू वाधवानी,सन्नी ,वीरेंद्र वाधवानी , किशोर बुधरानी रोहित आयलानी, अमृत मखीजा,जेठा पुरसनानी, सोनू मदनानी , हासा नंद दियालानी, कपिल पंजवानी,कुणाल जेठवानी,,तरुण हरजानी,मनोज मंगतानी ,महेश कुमार ,संतोष कुमार , मनीष लालवानी, राम चंद गुरनानी,मुकेश् मोटवानी, मनोज थारानी, सत्य प्रकाश मोटवानी, सिधु तुलसानीपंकज वनवानी,डॉ योगेश ,विकास अशरा ,बबलू भाई ,कल्लू लाल , आदि


