आगरा मंडल में बनेंगे जमुना ब्रिज, अछनेरा जं. व राजा की मंडी स्टेशन पर  रेलवे सुरक्षा बल के लिए अतिरिक्त बैरक

Crime उत्तर प्रदेश

आगरा, 25 जुलाई।  मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में यात्रियों के साथ साथ कर्मचारियों को बेहतर सेवा देने के लिए संकल्पित आगरा रेल मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में जमुना ब्रिज , अछनेरा व राजा की मंडी स्टेशन पर  रेलवे सुरक्षा बल के लिए अतिरिक्त बैरक बनाने का निर्णय लिया है | आरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों के लिए पुरुष व महिला बैरक का निर्माण कराया जाएगा। रेलवे सुरक्षा बल के बैरक को सभी सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा जमुना ब्रिज  स्टेशन पर जवानों के लिए  कुल 15 बेड (10 पुरुष व 05 महिला बेड) जो लगभग 60 लाख रू. की लागत से बनकर तैयार होगा , राजा की मंडी के पार्सल कार्यालय के पास कुल 15 बेड (10 पुरुष व 05 महिला ) जो लगभग 01 करोड़ 09 लाख रू. की लागत से बनकर तैयार होगा व अछनेरा स्टेशन पर कुल 20 बेड (15 पुरुष व 05 महिला )जो लगभग 01 करोड़ 18  लाख रू.की लागत से बनकर तैयार होगा  ।  जमुना ब्रिज , अछनेरा व राजा की मंडी स्टेशन पर  रेलवे सुरक्षा बल के लिए बैरक का निर्माण कराने की स्वीकृति मिल गई है। बैरक आमतौर पर रेलवे स्टेशनों के पास बनाए जाते हैं ताकि उन तक आसानी से पहुंचा जा सके| साथ ही महिला जवानों के लिए भी अलग बेड की क्षमता वाले नए बैरक निर्माण कराया जायेगा। रेल सुरक्षा बल जिसका काम रेल यात्रियों, यात्री क्षेत्र और  रेलवे संपत्ति की सुरक्षा करना है। इसके अलावा, यह संवेदनशील क्षेत्रों में यात्री ट्रेनों को एस्कॉर्ट करने की भी जिम्मेदारी रखता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *