आगरा, 2 मार्च। अजीतनगर बाजार कमेटी के झंडारोहण कार्यक्रम को और आगे बढ़ाने तथा देश में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। “जय हिंद” ये शब्द हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और एक जमाने के आक्रामक बल्लेबाज एवं विकेटकीपर सदानंद विश्वनाथ के। वे आज यहां खेरिया गेट स्थित तिरंगा चौक पर आयोजित झंडारोहण समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अपने बधाई संदेश में अजीतनगर बाजार कमेटी, तिरंगा चौक को शानदार आयोजन के लिये बधाई दी।

सदानंद विश्वनाथ एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने 1985 से 1988 तक 3 टेस्ट और 22 एकदिवसीय मैच खेले। वह एक विकेटकीपर-बल्लेबाज थे और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते थे। विश्वनाथ ने 1985 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे आज आगरा आये हुए थे। इसी दौरान आज सुबह डा.पराग गौतम सेंट पीटर्स ओल्ड बायज एसोसिएशन के सचिव , दीपेंद्र सिंह राठौर व्यवसायी और अशोक सिंह वरिष्ठ पत्रकार और लाखन सिंह बघेल वरिष्ठ पत्रकार के साथ झंडारोहण के लिये आये थे। इस दौरान अजीतनगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव व अन्य ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह से अभिभूत पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर यह जानकर बहुत खुश हुए कि इतने लंबे समय अनवरत रूप से चल रहा है। यह भी बताया कि इसका एक निशि्चत समय पर होता है। श्री सदानंद ने कहा कि राष्ट्रभक्ति प्रदर्शित करने का एक अनूठा आयोजन है । ऐसा आयोजन उन्होंने कहीं नहीं देखा है। डा. पराग गौतम भी इस आयोजन से खुश हुए, कहा कि हमारे शहर में राष्ट्रभक्ति का यह आयोजन शहर के लिये एक गौरव की बात है।
ध्वजारोहण व राष्ट्रगान कार्यक्रम मे उपस्थित बाजार कमेटी परिवार के राजेश यादव, सत्येंद्र यादव, अजय नोतनानी, अनिल कुमार , संजय नोतनानी, तेज सिंह, डॉ अमन सक्सैना, हुकुम सिंह, विनोद त्यागी, अरुण चौहान, अमित सागर, सलमान अब्बासी, हरप्रीत सिंह उर्फ काकू , सत्येंद्र दुबे, पंकज यादव , दिनेश अरोरा, , सुनील कोहली, उमा फौजदार, श्रीमती तूलिकादास सक्सेना ,सुधीर कुमार,इमरान अब्बास , शिव शंकर सहज, अनुराग कमांडो ,अनुराग सिंह,उत्कर्ष यादव, मुकेश बाबू कुशवाहा आदि उपस्थित सभी पदाधिकारी, व सदस्यों को 26 जनवरी 2018 से निरंतर चलते हुए इस कार्यक्रम की प्रशंसा कर शुभकामनाएं दीं।



