इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा करेंगे 7 वें राष्ट्रीय सिख गेम्स के अंतर्गत ताइक्वान्डो स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग 

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डा. एम सी शर्मा की सूचनानुसार नई दिल्ली (नजफगढ़) के कांत दर्शन पब्लिक स्कूल, नागली,सक्रवती के इंडोर हॉल में 20 एवं 21 दिसम्बर  को सिख फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा आयोजित होने वाले सातवें राष्ट्रीय सिख गेम्स के अंतर्गत ताइक्वान्डो स्पर्धा में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे। उपरोक्त प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी द्वितीय सिख एशियन गेम्स में इंडिया की ओर से प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *